Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुराने झगडे के चलते युवक पर 3 लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग – मोबाइल की दुकान में छिपकर बचाई जान

रोहतक के गांव बलियाणा में पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी होगई जिसके बाद एक पक्ष के तीन युवक गांव के ही एक युवक को जान से मारने की मंशा से पिस्तौल, रॉड व कुल्हाड़ी आदि निकाल लाए। जिसे देख युवक जान बचने के लिए गांव की ही एक दुकान में छिप गया, लेकिन सर पर खून सवार तीनों लोगों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि एक भी गोली युवक को नहीं लगी।

गोलियों से दुकान का शीशा टूट गया, फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों मौके पर आए तो उन्हें देख तीनों युवक भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए व आरोपियों की तलाश जारी कर दी है।

रोहतक के गांव बलियाणा निवासी मंजीत ने बताया है कि उसकी गांव के ही बाहर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। गांव के ही अमित से डेढ़ साल पहले किसी बात पर झगड़ा हो गया था जिसके चलते दूसरा पक्ष अक्सर उसे आते जाते गाली गलोच करते रहते हैं इसी के चलते जब वह अपनी दुकान से घर जा रहा था, तभी अमित के पिता रघुवीर से उसकी फिर कहासुनी हो गई। रघुवीर ने अपने बेटे अमित से कहा कि आज इसका किस्सा ही खत्म कर देते हैं। इस पर रघुवीर व अमित अपने घर से पिस्तौल, रायफल व रॉड आदि निकाल लाए। जान बचाने के लिए वह गांव की एक मोबाइल शॉप में घुस गया व दुकान के शटर को अंदर से बंद कर लिया।

आरोपियों ने दुकान के शटर को लोहे की रॉड से तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर शटर में बची हुई जगहों से अंदर तीन राउंड फायरिंग किए। मौके पर आए ग्रामीणों को देख हमलावर वहां से भाग गए। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version