हरियाणा के झज्जर जिले में शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के दौरान सड़क किनारे एक बच्ची भी खड़ी थी। जिसके सिर पर पत्थर लगा और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भी बाकी दो घायलों के साथ रोहतक PGI रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हसनपुर गांव के पास कार के पेड़ से टकराकर हादसे की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे हैं, हादसे में महिला सहित 3 की मौत हुई है, दो को पीजीआई रेफर किया गया है, वहीं एक अमरूद बेचने वाले परिवार की छोटी बच्ची भी घायल हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!