Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गन प्वाइंट पर महम रोड से 3 बदमाशों ने बस कंडक्टर से लूटी बाइक, हजारों की नकदी और सामान

Rohtak News : हरियाणा के रोहतक जिले में एक निजी बस के कंडक्टर से तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटपाट कर ली। बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब कंडक्टर ड्यूटी खत्म करके अपनी बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। रात को सुनसान जगह पर तीन बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उससे बाइक, नकदी से भरा बैग आदि लूटकर फरार हो गए। कंडक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 394, 379B स‌हित 25.54.59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़ित बिजेंद्र ने बताया कि बदमाश सामान के साथ-साथ मोबाइल फोन भी लूट ले गए थे। कुछ देर बाद वहां से उसका एक परिचित बोलेरो गाड़ी चालक आया, जिसकी गाड़ी में सवार होकर उसने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया। इसके बाद वह गांव पहुंचा और परिजनों के मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पूरी वारदात की कहानी सुनकर वहां से मामले को ट्रेस करने के लिए वहां से चली गई। कुछ देर बाद पुलिस लौट आई और उसका मोबाइल फोन दे दिया। पुलिस से जब पूछा कि आखिर मोबाइल फोन मिला कहां से है तो पुलिस ने उसे रास्ते में पड़ा होने के बारे में बता दिया। पुलिस ने इस मोबाइल लूट को न ही कागजों में लिखा और न ही बरामदगी में चढ़ाया।

Exit mobile version