Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

खुद को पुराना ग्राहक बता 3 महिलायें लगा गयी दुकानदार को लगभग 49 हजार का चूना

मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी मनीषा जैन की डी पार्क स्थित शीतल मॉल के अंदर बच्चों के रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर 23 जुलाई को शाम करीब सवा 8 बजे तीन महिलाएं आती हैं। तीनों महिलाएं काफी देर तक कपड़े देखती रहीं। बीच-बीच में वे छोटे बच्चों के महंगे कपड़े अपने पहने हुए वस्त्रों के अंदर छिपाती रहीं। इसके बाद वे बिना खरीदारी किए चली गईं। बाद में चोरी की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें महिलाएं चोरी करती दिखाईं दीं। पीड़ित ने चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं का सुराग ढूंढने का प्रयास कर रही है। महिला दुकानदार के पति का कहना है कि साढ़े 48 हजार रुपये के कपड़ों की चोरी हुई है।

Exit mobile version