Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर में रोड एक्सीडेंट में 3 की मौत:NTPC प्लांट जा रहे युवकों की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर; 3 गंभीर घायल

झज्जर में गुरुग्राम रोड पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई। 3 अन्य घायल हैं। सभी 6 युवकों को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने 3 घायलों को मृत घोषित कर दिया। 3 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।

झज्जर के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर-गुरुग्राम रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी व ट्रक की टक्कर हुई है। हादसे में मरने वालों की पहचान फिरोज खान (18), जितेंद्र (22) निवासी बूढ़ासी बुलंदशहर और आफताब (30) तालिब नगर, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है।

हादसे में घायलों में विष्णु, शौकीन शामिल हैं। सभी युवक एक स्कॉर्पियो से उत्तर प्रदेश से काम करने के लिए झज्जर के झाड़ली स्थित NTPC पावर प्लांट में आ रहे थे। झज्जर के नजदीक गुरुग्राम रोड पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गए l

Exit mobile version