Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में रोड एक्सीडेंट में 3 कांवड़ियों की मौत:डॉक्टर की कार ने 7 कांवड़ियों-राहगीर को कुचला; मृतक जींद-कैथल के

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांवड़ियों के साथ आज एक और बड़ा हादसा हो गया। मारकंडा नदी में बहे 3 कांवड़ियों का अभी सुराग भी नहीं लगा था कि कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर गांव का कमोदा के पास एक तेज रफ्तार कार ने 7 कांवड़ियों व एक अन्य राहगीर को कुचल दिया। इसमें 3 कांवड़ियों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़िए कुरुक्षेत्र से होते हुए अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच कैथल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे 2 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल 6 कांवड़ियों, एक राहगीर को, जो गांव कमोदा का रहने वाला है, को नागरिक हॉस्पिटल में ले जाया गया। अस्पताल में एक अन्य कांवड़िए ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक कांवड़ियों की पहचान सोहन लाल (40) गांव गुरसर नरवाना जींद, राकेश (35) व राजेंद्र (33) गांव शिमला कैथल के रूप में हुई है। वहीं घायल होने वाले पांच लोगों में 4 कांवड़िए गांव ढूंढ़वा जिला जींद और एक राहगीर गांव सोहन लाल (40) गांव गुरसर नरवाना जींद, राकेश (35) व राजेंद्र (33) गांव शिमला कैथल के रूप में हुई है। वहीं घायल होने वाले पांच लोगों में 4 कांवड़िए गांव ढूंढ़वा जिला जींद कमोदा कैथल का रहने वाला है। पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर डॉ मनजीत चरखी दादरी का रहने वाला है। वह कुरुक्षेत्र के आदेश हॉस्पिटल में डॉक्टर है।

ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना मिली थी, जिसमें 3 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। उनके परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। शनिवार को अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस ने साथ वाले कांवड़ियों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version