Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 2 महिलाओं समेत 3 की मौत, जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे

रेवाड़ी जिले में आज सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर हुआ। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए।

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला नीरज, 2 महिलाओं के साथ जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो निखरी कट के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तीनों को हाईवे पर खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज लिखा हुआ था। एक महिला के पास से पेन कार्ड मिला है। उस पर सुमनलता लिखा हुआ है। पुलिस ने हादसे की सूचना नीरज के परिवार को दे दी है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नीरज के साथ बाइक पर सवार दोनों महिलाएं कौन हैं।

Exit mobile version