गोहाना में दिवाली की रात को आगजनी की तीन घटनाएं सामने आई। जहां पहली घटना गोहाना के आदर्श नगर में घर के बाहर एलपीजी गैस पाइप में आग लग गई। वहीं महम रोड पर ट्रक हाइवा में भी आग लग गई जबकि तीसरी घटना गोहाना जिंद रोड पर जहां एक तुड़े के ढ़ेर में आग लग गई। तीनों ही घटनाओं में जान माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ। फायर बिर्गेड़ की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग कर काबू पाया।
अग्निशमन कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि जींद रोड पर सड़क किनारे तुड़ी के ढ़ेर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पाकर एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया है। 150 किवंटल तुड़ी थी। मालिक ने बताया कि पता नहीं किस शख्स ने यह आग लगाई है। अग्निशमन कर्मी ने यह भी बताया कि दिवाली की रात को शहर में दो अन्य आगजनी की घटना हुई है। पहले आदर्श नगर में एलपीजी घरेलू गैस पाइप में लिकिज होने की वजह से आग लग गई समय रहते उस पर काबू पाया गया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरा महम रोड पर एक ट्रक हाइवा में लगी आग को भी बुझाया।
