रोहतक शहर में 2 जनवरी वीरवार को तीन घंटे बिजली कट रहेगा। मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया है। सब डिविजन सिटी नंबर-1 के एसडीओ ने बताया कि शहरभर में मरम्मत कार्य चल रहे हैं। इसके चलते 2 जनवरी वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक देव कॉलोनी स्थित 11 केवी फीडर पर मरम्मत की जाएगी। इसलिए देव कॉलोनी फीडर के अंतर्गत आने वाले शहरी एरिया में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
इधर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता मनिंदर सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से 2 जनवरी को स्थानीय राजीव गांधी विद्युत भवन के सभागार में सुबह 11 से 1 बजे तक बैठक आयोजित होगी। इस जोनल बैठक में एक लाख रुपए से ज्यादा व 3 लाख रुपए तक बिजली बिल विवाद से संबंधित सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है।
