रोहतक में बुधवार को 3 घंटों तक बिजली नहीं रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है, इस दौरान बिजली सप्लाई नहीं होगी। वहीं मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।

बिजली निगम रोहतक के सब डिविजन नंबर-1 के उप मंडल अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि 8 जनवरी को 11केवी श्रीनगर कॉलोनी फीडर पर मरम्मत कार्य किए जाएंगे। साथ ही बिजली लाइन से लगने वाले पेड़ों की कटिंग भी की जाएगी। इसलिए सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बिजली कट किया जाएगा। इस दौरान रोहतक शहर की श्रीनगर कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी और गीता कॉलोनी सहित अन्य एरिया की बिजली बाधित रहेगी।

बिजली निगम द्वारा जिले में मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को सुचारु बिजली सप्लाई मिलती रहे। इसके तहत अब शहरी एरिया में मरम्मत कार्य के चलते बिजली कट लिए जा रहे हैं। वहीं लोगों को भी पहले ही सूचना दी जा रही है। ताकि बिजली कट के दौरान किसी को भी परेशानी का सामना करना ना पड़े।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!