हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ करीब 3 घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही।

यह बैठक 13 मई को नगरपालिका एवं अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों और मुद्दों पर सरकार के साथ बनी सहमति को लागू करवाने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, लोकल बॉडी के प्रधान सचिव अशोक मीणा, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, लोकल बॉडी के महानिदेशक मुकुल कुमार, राजस्व विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा,अग्निशमन विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी मौजूद रहे।

संघ की ओर से नगर पालिका राज्य प्रधान नरेश शास्त्री महासचिव मांगेराम तिगरा, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड, मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण,कोषाध्यक्ष महेंद्र संघेलिया,राजेश बागड़ी, सेवाराम, अग्निशमन राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद, महासचिव गुलशन भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री,रिंकू कुमार, साहून खान, जयप्रकाश मौजूद रहे

लेकिन 3 घंटे की लंबी वार्ता के बाद भी 13 मई की सहमति को लागू करने पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।

सरकार अगर 13 मई को कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बना सकती है, तो आज उन फैसलों को लागू करने में पीछे क्यों हट रही है? क्या कर्मचारियों को बार-बार बैठकों में बुलाकर सिर्फ समय काटना ही सरकार की नीति बन गई है?

अब आश्वासन नहीं चलेगा—13 मई की सहमति का एक-एक फैसला लागू करना होगा।

कर्मचारियों ने साफ कर दिया है—
वादाखिलाफी के खिलाफ संघर्ष रुकेगा नहीं, बल्कि और तेज होगा।

सरकार के पास समय भी है, अधिकारी भी हैं और फैसले लेने की पूरी ताकत भी—अब सिर्फ इच्छाशक्ति दिखानी है।

वादा निभाओ!
13 मई की सहमति लागू करो!
कर्मचारियों की मांगों का समाधान करो!

राजिंदर सिणद
राज्य प्रधान

गुलशन भारद्वाज
राज्य महासचिव

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!