Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में कोहरे के कारण गाड़ी ने 3 को कुचला:2 की मौत; एक की हालत गंभीर, बाइक से पानीपत पर जा रहे थे

करनाल में कोहरे के कारण गाड़ी ने 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। तीनों बाइक पर सवार होकर करनाल से पानीपत जा रहे थे। जानकारी के अनुसार तीनों टाइल्स बिछाने का काम करते थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान रणजीत सिंह (उम्र 42) और कुमुद (उम्र 33) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान भोला (28 उम्र) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version