Man in handcuffs


एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने नाकाबंदी के दौरान गाडी सवार तीन युवको को नशीले पदार्थो समेत काबू किया गया है। युवक से 370 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम रोहतक भिवानी रोड नजदीक शुगर मील के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये सुनारिया से महम की तरफ जाने वाली रोड पर नाका बन्दी कर वाहनो की चैकिंग की गई। गाडी न0 एचआर 15 ई 3324 आल्टो मे सवार युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान विक्रम पुत्र विरभान, रवि पुत्र मुकेश व रामनिवास पुत्र महेन्द्र निवासीगण गाव भैणीचन्द्रपाल महम रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर रवि के पास से 370 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवको के खिलाफ थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 56//2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!