Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग को मारी 3 गोलियां: बुजुर्ग के परिवार के सदस्य पर ही लगे आरोप ,आरोपी मौके से फरार

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाब ढाणी में एक पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग को तीन गोलियां मारी गई हैं। आरोप बुजुर्ग के परिवार के सदस्य पर ही लगे हैं। हमला पैसे के लेन-देन के विवाद में किया गया और गोलियां मारकर आरोपी फरार हो गया। बुजुर्ग का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 सहित अन्य धाराओं व एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है।

जुई पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ढाब ढाणी निवासी 52 वर्षीय बुजुर्ग मंदरूप गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। वह दो बेटियों और दो बेटों का पिता है। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि बेटे अविवाहित हैं। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के ही एक सदस्य के साथ मंदरूप का पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसको लेकर एक महीने से झगड़ा भी चल रहा था। रविवार शाम को मंदरूप अपने घर के आंगन में बैठा था, अचानक ही उक्त सदस्य ने उस पर तीन गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह निढाल होकर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

जुई थाना पुलिस प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि गांव ढाब ढाणी में पारिवारिक विवाद के चलते किसान मंदरूप को परिवार के ही सदस्य द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। उक्त आरोपी सदस्य फिलहाल फरार है।अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं, मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version