रोहतक में पुलिस को जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को एक शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी रोहतक के मॉडल टाउन में 160 गज की एक दुकान है। जो शिकायतकर्ता की मां किताबो के नाम पर रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ता की मां उस दुकान का बैनामा अपने (शिकायतकर्ता) नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहती है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने रोहतक के नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा और तहसील रोहतक के रजिस्ट्री क्लर्क मंजीत से मुलाकात की। नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने साहिल (निजी व्यक्ति) के माध्यम से 1 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी टीम ने तथ्यों की जांच की और आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई और आरोपी साहिल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ​​आरोपी मंजीत भी इस मामले में संलिप्त पाया गया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!