रोहतक पुलिस की टीम ने दिल्ली बाईपास रोहतक सतीश नान्दल ऑफिस के पास युवक पर हुए जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी दीपक को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। अन्य दोनो आरोपियो को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि दिनांक 28.01.2023 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की दिल्ली बाईपास पर स्थित सतीश नान्दल ऑफिस के पास युवक पर गोली चली है जिसे ईलाज के लिए ट्रामा सैंटर पीजीआईएमएस दाखिल हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। गोली लगने से घायल हुए युवक की पहचान सागर पुत्र धारा निवासी गांव बेरी जिला झज्जर के रुप मे हुई। सागर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 28.01.2023 को सागर अपनी कार मे अपनी बुआ को सैक्टर-3 रोहतक मे छोडकर अपने गांव बेरी जा रहा था। सागर दोपहर करीब 2.50 बजे दिल्ली बाईपास सतीश नान्दल कार्यालय के पास पहुंचा को सागर ने अपनी कार को साइड मे खडा कर लिया। दो अज्ञात युवक सागर के पास आए व युवको ने सागर से दिल्ली बाईपास तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। सागर के मना करने पर दूसरे युवक ने एकदम से पिस्तौल निकालकर सागर पर गोली चला दी। गोली सागर के कंधे के पास लगी। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया ।
मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी सैक्टर-14 पी/एसआई साक्षी द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में शामिल रहे आरोपी किसी अन्य वारदात में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में जीन्द जेल में बन्द है। दिनांक 07.02.2023 को आरोपी दीपक पुत्र रामपुल निवासी बलम्बा हाल गांव बलियाणा, मोहित पुत्र जयभगवान व दीपक उर्फ भोलू पुत्र कश्मीर निवासीगण गांव अजायब को अदालत से प्रोडक्सन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी दीपक को शामिल जांच कर दिनांक 07.02.2023 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपी मोहित व दीपक उर्फ भोलू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। दोनो आरोपियों को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

