सोनीपत। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान से करीब 3.75 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में सुतली बम तैयार किए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने संबंधित मकान पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान वहां से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और तैयार किए जा रहे सुतली बमों की सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

जांच के दौरान कमरे से पांच हाइड्रो सुतली बम, तीन बड़े सुतली बम, 35 नाल के गोला बम और 715 सुतली बम बरामद किए गए। बरामद सुतली बम बिना मार्का और बिना बत्ती के थे। इसके अलावा 553 अखबार के रोल मिले, जिनमें पोटाशियम क्लोराइड भरा हुआ था। कमरे से करीब 20 इंच लंबी और दो सेंटीमीटर की लोहे की नाल भी बरामद हुई।

एक प्लास्टिक पन्नी में भी पोटाशियम क्लोराइड रखा मिला। पुलिस के अनुसार इसका वजन कराने पर कुल 3 किलो 750 ग्राम पोटाशियम क्लोराइड मिला।

पूछताछ में पवन ने बताया कि उसने गांव रोहट निवासी सतीश का मकान किराये पर लिया हुआ है। मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में वह बम-पटाखे तैयार कर रहा था। संयुक्त टीम ने उससे पटाखे बनाने और विस्फोटक सामग्री रखने से संबंधित लाइसेंस व फायर विभाग के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।

टीम के निरीक्षण में कमरे में आग से बचाव के लिए कोई अग्निशमन उपकरण नहीं मिला। रिहायशी इलाके में विस्फोटक सामग्री रखकर पटाखे तैयार किए जा रहे थे। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आई है।

खरखौदा के रिढाऊ गांव में 28 सितंबर 2024 की सुबह घर के अंदर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। हादसे में एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि फैक्ट्री मालिक की बेटी समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान भरभराकर गिर गया था। गांव के अंदर ही अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित किए जाने का मामला सामने आया था।

अक्टूबर 2023 में शहर के शांति विहार में घर में रखे गंधक और पोटाश में आग लगने से धमाका हुआ था। आग से कमरे में रखी मेज, प्लास्टिक की कुर्सियां, दो संदूक, लोहे की चारपाई, कपड़े और अन्य सामान जल गया था। बिजली की फिटिंग भी जल गई थी और कमरे की दीवारों पर काला धुआं जमा मिला था। कमरे में अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण रोहतक से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया था।

जांच में 11 किलो 400 ग्राम गंधक और 200 ग्राम पोटाश बरामद हुआ था। मामले में इरफान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित कितने समय से कमरे में पटाखे तैयार कर रहा था, तैयार किए जा रहे बम-पटाखों की सप्लाई कहां की जानी थी और इस काम में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!