Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में CM-पूर्व CM समेत 297 नामांकन:खट्‌टर का चौटाला को जवाब-मेरी ज्यादा चलती है, बीरेंद्र बोले-कांग्रेस को अपनी जेब में न समझें

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का आज 6 मई को अंतिम दिन रहा। प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल से लेकर अब तक 297 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। कुछ उम्मीदवारों ने डबल नामांकन भरे हैं। ऐसे में कुल 370 नामांकन पत्र आए हैं।

मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मई को नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे।

करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की बात करें तो कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। यहां से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।

सोमवार को करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्‌टर और करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी नामांकन दाखिल किया। इससे पहले दोनों नेताओं ने जनसभा की, फिर रोड शो भी निकाला।

पानीपत में मनोहर लाल खट्टर ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के दुष्यंत चौटाला की जांच पर हैसियत पूछने वाले बयान पर पलटवार किया। खट्‌टर ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है। रही बात हैसियत की तो मेरी उनसे ज्यादा चलती है।

वहीं हिसार लोकसभा सीट पर जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश ने भी नॉमिनेशन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा मौजूद रहे। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी नहीं पहुंचे। बेटे बृजेंद्र को टिकट न मिलने से नाराज बृजेंद्र सिंह भी नहीं आए।

जींद में समर्थकों की मीटिंग में बीरेंद्र सिंह ने यह तक कह डाला कि जयप्रकाश ने उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की।

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो लोग समझते हैं कि आज कांग्रेस हमारी जेब में है, वो उनकी गलतफहमी है। कांग्रेस किसी की बपौती नहीं है। प्रदेश में पंडित भगवत दयाल बड़े नेता होते थे, लेकिन इंदिरा गांधी ने चौधरी बंसीलाल को मुख्यमंत्री बना दिया। बंसीलाल ने सोचा भी नहीं था कि वे हरियाणा के सीएम बनेंगे।

Exit mobile version