रोहतक जिले की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।

रोहतक में जब बलराज कुंडू गाँव मदीना में बूथ नंबर 134 का निरीक्षण करने गए थे, तो आनंद सिंह दांगी 20-25 लोगों के साथ जबरन बूथ में घुस आए और बलराज कुंडू के साथ हाथापाई की। इस हाथापाई में बलराज कुंडू और उनके पीए विजय के कपड़े फट गए।

पूर्व MLA बलराज कुंडू से हाथापाई मामले में बलराम दांगी द्वारा जारी वीडियो, सभी आरोपों को नकारा

  • हिसार में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से भाजपा कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया।​
  • महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और BJP वर्करों में झड़प हो गई। BJP का आरोप है कि कांग्रेस कैंडिडेट मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की।
  • सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।
  • जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी की।
  • कैथल जिला के पुंडरी के ढांड गांव के बूथ नंबर 22 पर व्यक्ति ने 2 बार वोट डालने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंची।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!