Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बनाए गए 285 मतदान केंद्र:नगर निगम क्षेत्र में 314, कलानौर के लिए 18 पार्टियों का गठन, दी गई ट्रेनिंग

रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। 2 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान स्टाफ के साथ मीटिंग की और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी करवाने के लिए सुझाव भी साझा किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से आरक्षित मतदान पार्टियों सहित कुल 314 मतदान पार्टियां गठित की गई हैं, जो चुनाव को पूरी निष्पक्षता के साथ करवाएंगी। वहीं कलानौर नगर पालिका के लिए 18 मतदान पार्टियों का गठन किया गया है।

डीसी धीरेंद्र ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए 285 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1130 प्रति बूथ वोटरों की संख्या होगी। वहीं, कलानौर नगर पालिका के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए है। सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया है।

डीसी ने कहा कि नगर निगम व नगर पालिका चुनाव के लिए जितने भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, उन सभी में मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। दिव्यांगों के लिए विशेष प्रबंध होना चाहिए, ताकि वह भी अपने वोट का प्रयोग कर सके। किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version