Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

27 साल की सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर Aanvi Kamdar रील बनाते हुए गिरी 300 फीट खाई में, झरने के पास कर रही थीं शूट

Aanvi Kamdar: कुंभे झरने के किनारे रील बनाते समय अन्वी अपना संतुलन खो बैठी और 300 फीट गहरी खाई में गिर गईं। अन्वी के बचाने के लिए 6 घंटे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

इन दिनों ट्रेवल ब्‍लॉगिंग काफी बढ़ गई है। घूमने के शौकीन लोग भारत की अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं है। बल्कि इसके साथ कई जोखिम जुड़े हुए हैं। हाल ही में 27 साल की मुंबई बेस्‍ड ट्रेवल ब्‍लॉगर अन्‍वी कामदार की रील बनाते समय मौत हो गई। दरअसल, वह महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले में मानगांव के पास स्थित कुंभे झरने पर सात दोस्‍तों के साथ घूमने गई थीं। वहां वीडियो बनाते समय 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर उनकी मौत हो गई।

6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने अन्वी की बॉडी रिकवर की। बता दें, अन्वी ट्रेवल ब्लॉगिंग के लिए फेमस थी। वह सोशल मीडिया पर से ट्रैवलिंग से जुड़े अपने एक्सपीरियेंस शेयर करती थीं।

बता दें कि ट्रेवल ब्‍लॉगिंग के मामले में अनवी काफी फेमस थीं। उनका अकाउंट @theglocaljournal नाम से मशहूर था। इंस्‍टाग्राम पर उनके 3.5 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स भी थे। पेशे से अन्‍वी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं।

दुर्घटना 16 जुलाई सुबह 10:30 बजे की है। जब अन्‍वी अपने दोस्‍तों के साथ वीडियो शूट कर रही थीं। उन्‍हें क्‍या पता था कि उनकी कला ही एक दिन उनकी मौत की वजह बन जाएगी। वे कुंभे झरने के पास एक छोटे से स्‍पाइक पर जाकर वीडियो शूट कर रहीं थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसला और वे 300 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गईं। इस घटना के बाद उनके दोस्‍तों ने लोकल ऑथेरिटी को सूचना दी। इसके बाद तुरंत रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया गया। बचाव दल के अलावा कोलाड रेस्‍क्‍यू टीम और महाराष्‍ट्र स्‍टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने भी मदद की, लेकिन कोई भी अन्‍वी को बचा नहीं सका।

Exit mobile version