अजय कुमार ने कहा है कि जिला में लोकसभा आम चुनाव की सभी तैयारियां जारी है। जिले की चारों विधानसभाओं के लिए गठित 1059 मतदान पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स अधिकारियों द्वारा इन्हें फार्म 17-सी, पीठासीन अधिकारी डायरी, पीठासीन अधिकारी घोषणा तथा पीठासीन अधिकारी रिपोर्ट, चुनाव प्रक्रिया के तहत राजनीतिक एजेंट, मॉक पोल व वास्तविक पोल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की हैंड ऑन ट्रेनिंग दी गई।

रोहतक लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा आम चुनाव 2024 के छठें चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। हालांकि उम्मीदवार 9 मई की दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। रोहतक लोकसभा के लिए 27 उम्मीदवारों के 32 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही प
अजय कुमार ने कहा है कि जिला में लोकसभा आम चुनाव की सभी तैयारियां जारी है। जिले की चारों विधानसभाओं के लिए गठित 1059 मतदान पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स अधिकारियों द्वारा इन्हें फार्म 17-सी, पीठासीन अधिकारी डायरी, पीठासीन अधिकारी घोषणा तथा पीठासीन अधिकारी रिपोर्ट, चुनाव प्रक्रिया के तहत राजनीतिक एजेंट, मॉक पोल व वास्तविक पोल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षकों को इ
ये उम्मीदवार मैदान में
1. सुपर पावर इंडिया पार्टी से आदित्य धनखड़
2. आजाद उम्मीदवार बिशंभर कुमार
3. आजाद उम्मीदवार सतीश कुमार
4. आजाद उम्मीदवार अरविंद
5. आजाद उम्मीदवार योगेश शर्मा
6. आम आदमी परिवर्तन पार्टी से सुरेंद्र
7. आजाद उम्मीदवार अरविंद
8. आजाद उम्मीदवार कलावती
9. आजाद उम्मीदवार ललित कुमार
10. आजाद उम्मीदवार उदयवीर
11. जननायक जनता पार्टी से रविंद्र
12. बहुजन मुक्ति पार्टी से मनीषा
13. आजाद उम्मीदवार प्रवीन
14. आजाद उम्मीदवार रणधीर
15. बहुजन समाज पार्टी से राजेश
16. आजाद उम्मीदवार विनय
17. एकता सनातन भारत दल से सतीश कुमार
18. इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से दीपेंद्र सिंह हुड्डा
19. राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) से राकेश सिंह
20. भारतीय जनता पार्टी से अरविंद कुमार शर्मा
21. भारतीय जीवन किसान पार्टी से जगबीर सिंह
22. आजाद उम्मीदवार संजय
23. आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार
24. पीपल पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से विनोद कुमार
25. आजाद उम्मीदवार मंजीत
26. भारतीय आशा पार्टी से विशेष बामल
27. सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) पार्टी से जयकरण
रोहतक लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा आम चुनाव 2024 के छठें चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। हालांकि उम्मीदवार 9 मई की दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। रोहतक लोकसभा के लिए 27 उम्मीदवारों के 32 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं।
