रोहतक में एक घर पर कब्जे के लिए पूरे परिवार पर पर ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस के पास पहले से ही होने के बावजूद आरोपियों ने तीन बार हमला किया। पुलिस को बार-बार मौके पर आना पड़ा, हालांकि पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। अब पीड़ित मकान मालिक ने परिवार व खुद की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
रोहतक के ग्रीन रोड स्थित एक मकान में रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति विनिस चावला ने पुलिस को बताया कि उनके मकान को लेकर उनके दो चाचा व बुआ से विवाद है जिस मामले में उन्होंने पुलिस को पहले से ही शिकायत भी दे रखी है। वहीं एक सप्ताह पहले सात-आठ युवक घर पर कब्जा करने के लिए आए जो पर आई पुलिस को देख भाग गए। इसके बाद उन्होंने मकान के दोनों दरवाजों पर ताला लगा दिया। इस बार 20 से 25 युवक आए और मकान व उनके परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाते हुए कब्जे का प्रयास किया। मकान के गेट को तोड़ने की कोशिश की। हमले से उन्हें और उनके परिवार के लोगों को चोटें भी आई हैं। जिसमे मौके पर आई पुलिस ने उन्हें बचाया।
मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि उन पर समझौते का दवाब बनाया जा रहा है जिसमें एक जनप्रतिनिधि भी आरोपियों की मदद कर रहे हैं। पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है और अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। वहीं उनके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। मामले में आर्य नगर थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
