हरियाणा के रोहतक में एक शोरूम मालिक व उसके भाई से मारपीट कर साढ़े 3 लाख रुपए व सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। यही नहीं शोरूम मालिक के भाई व भतीजे के अपहरण का प्रयास किया। बीएमडब्ल्यू सहित 6 कारों में भरकर आए करीब 25 लोग शोरूम मालिक के पास के ही प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से आए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रोहतक के गांव बोहर निवासी अनिल ने पुलिस को बताया है कि वह दिल्ली रोड स्थित सागर विला पर अपने शोरूम के पास खाली प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए परिजनों संग गए थे। वहां बीएमडब्यूए व अन्य पांच कारों में भरकर आए गांव के ही सोनू, गांव इस्माईला निवासी विकास, राजू सहित करीब 25 लोग उनके प्लाट पर आ धमके। आते ही मारपीट शुरू कर दी। ईंटों व पत्थरों से हमला किया। इसके बाद उनकी जेब से डेढ़ लाख व उनके भाई श्रीभगवान की जेब से दो लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद उनके गले से दो तोले सोने की चेन भी छीन ली।

आरोपियों ने सभी परिजनों के साथ मारपीट करने के बाद उनके भाई श्रीभगवान व भतीजे अमित के अपहरण का प्रयास किया। आरोपियों ने कहा कि इन्हें गाड़ी में डाल ले चलो और आगे जाकर गोलियों से भून देंगे। उनके दूसरे भतीजे नवीन ने फोन पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी हवा में तमंचा, पिस्टल आदि हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए। मारपीट में उन्हें, उनके भाई व भतीजे को काफी चोटें आई हैं। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। सभी आरोपी अभी तक फरार हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!