रोहतक के गांव लाहली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने में गठित 25 सदस्यीय सोमवार को आगे की रणनीति बनाकर फैसला लेगी। इससे पहले पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी। कमेटी की मांग है कि प्रतिमा खंडित करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

हालांकि पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करके इसके पीछे के कारण का पता लगाया जाए और दोनों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। गांव लाहली के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कलसन ने कहा कि प्रतिमा खंडित करने के मामले में रविवार को पुलिस को 24 घंटे का समय दिया था। अगर उन्होंने सख्त कदम नहीं उठाया तो वे बड़ा फैसला लेंगे।

रोहतक के गांव लाहली की सरपंच कश्मीरी ने कलानौर थाना पुलिस को डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि गांव लाहली में भिवानी रोड पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। जिसको 16-17 अप्रैल की रात को करीब 3 बजकर 40 मिनट पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भाईचारा बिगाड़ने की नीयत से खंडित कर दिया। यह वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 2 आरोपी प्रतिमा को खंडित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले 2018 में भी इसी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया था।

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर गांव लाहली में पंचायत हुई। जिसमें भाग लेने के लिए कलानौर हल्के के सभी गांवों से और रोहतक से बाबा साहेब के अनुयायी अम्बेडकर भवन लाहली में पंहुचे। सभी ने एक स्वर में सख्त कार्रवाई की मांग की। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के लिए और आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए एक 25 सदस्यीय कमेटी बनाई। जिसमें सभी संगठनों के सम्मानित और संघर्षशील व्यक्ति होंगे। पंचायत की अध्यक्षता सुरेश मेहरा कलानौर व मास्टर कृष्ण कलशन ने की। इस मौके पर सरपंच कश्मीरी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!