हरियाणा को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नया 23वां जिला मिल सकता है। राज्य की BJP सरकार हिसार के हांसी को नया जिला बनाने की तैयारी में है। हांसी अभी पुलिस जिला है।

अगर हांसी जिला बना तो उसमें हिसार के ही नारनौंद और भिवानी के बवानी खेड़ा को भी शामिल किया जाएगा। इसको लेकर वहां के लोगों से भी सहमति ली जाएगी।

इसके अलावा सरकार सिरसा के डबवाली और सोनीपत के गोहाना को भी जिला बनाया जा सकता है। वहीं करनाल के असंध और गुरुग्राम के मानेसर को भी जिला बनाने पर विचार किया जा रहा है।

सोनीपत के गोहाना को जिला बनाने के बारे में CM नायब सैनी भी भरोसा दे चुके हैं। उन्होंने गोहाना में कहा था कि अगर शर्तें पूरी हों तो इसे जिला बना देंगे। जिला बनाने के लिए आबादी, गांवों की संख्या, पटवार सर्किल, तहसील, उप-तहसील और सब डिवीजन के मापदंड तय हैं। इसी आधार पर नए जिले बनाने का फैसला लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!