रोहतक लोकसभा में विधानसभा की 9 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए 201 कांग्रेस प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। जिसमें से गढ़ी सांपला किलोई में सिर्फ एक आवेदन आया है। पूरे हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से सिर्फ गढ़ी सांपला किलोई ही ऐसी सीट है, जहां किसी दूसरे ने आवेदन नहीं किया।
यह सीट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए रिजर्व मानी जाती है। यह उनकी पुश्तैनी सीट भी है। इसलिए शायद किसी दूसरे कांग्रेसी ने आवेदन भी नहीं किया।
बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 अगस्त तक आवेदन मांगे थे। इस दौरान प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं के लिए कुल 2556 आवेदन आए हैं। जिसमें से रोहतक लोकसभा की 9 सीटों के लिए 201 दावेदार सामने आए हैं।
महम विधानसभा की बात करें तो यहां कांग्रेस की सीट पर पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने 2019 में चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने आवेदन ही नहीं किया। हालांकि उनके बेटे बलराम सिंह दांगी ने आवेदन किया है। उन्होंने अपने बेटे को पहले ही चुनाव प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
सीट कुल आवेदन
महम 28
गढ़ी सांपला किलोई 1
रोहतक 10
कलानौर 55
बहादुरगढ़ 25
बादली 21
झज्जर 12
बेरी 21
कोसली 28
कुल 201

