Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एएसआई पर 20 हजार का इनाम:एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया घोषित, झज्जर में था तैनात, चल रहा फरार

रोहतक जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने लाइसेंस क्लर्क कार्यालय पुलिस आयुक्त झज्जर में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के साथ ही पुलिस भी मामले में छानबीन कर रही है।

एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जितेंद्र गांव गिझी का रहने वाला है और झज्जर में लाइसेंस क्लर्क कार्यालय पुलिस आयुक्त झज्जर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। आरोपी ने अपनी तैनाती के दौरान शस्त्र लाइसेंस बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी, जिसको लेकर 17 अप्रैल 2024 में मामला दर्ज किया गया था।

एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जितेंद्र पहले भी रिश्वत लेता रहा होगा। एक मामले में जब शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम गई थी, लेकिन आरोपी जितेंद्र मौके से फरार हो गया। एसीबी की टीम लगातार उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के खिलाफ एसीबी थाना रोहतक में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं, एसीबी के साथ स्थानीय पुलिस भी आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Exit mobile version