Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 20 मिले कोरोना पॉजिटिव, 136 सक्रिय केस, 2 स्वस्थ:स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क;कृपया मास्क लगाने की आदत डालें

रोहतक में में कोरोना के केस अभी थमे नहीं हैं। सोमवार को 20 नए केस सामने आए। इनको होम आइसोलेशन में भेजा गया। जिससे जिले में एक्टिव केस की संख्या 136 तक पहुंच गई है। इनमें से एक मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है। जबकि 135 मरीज होम आईसालेशन में हैं। पिछले 24 घंटे में 2 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इससे जिले में पॉजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत और रिकवरी दर 97.93 हो गई है। जिले से 303 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

नए संक्रमितों में 20 वर्ष की आयु से लेकर 82 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। रोजाना कोरोना के केस बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

Exit mobile version