Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिरसा में गुड़िया खेड़ा माइनर में 20 फुट चौड़ी दरार:धान-मूंगफली की 12 एकड़ फसल जलमग्न; किसानों ने मांगा मुआवजा

गांव #निर्बाण स्कूल के पास टूटी #गुड़ियाखेड़ा माइनर, मूंगफली व धान की फसल जल मग्न

ग्रामीण बोले : रात को टूट गई माइनर

चोपटा । गांव निरबाण के पास से गुजरने वाली गुड़िया खेड़ा माइनर नहर अचानक टूट गई। जिससे मूंगफली व धान की करीब 12 एकड़ फसल जल मग्न हो गई। माइनर में करीब 20 फुट चौड़ी दरार आ गई। ग्रामीणों ने माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दे दी है। जानकारी के अनुसार गांव निर्बाण के पास से गुजरने वाली गुड़िया खेड़ा माइनर नहर रात को अचानक टूट गई। जिससे गुड़िया खेड़ा माइनर के पास लगते राजकुमार सिंवर ओर आत्मा राम कसवाँ के खेतों में करीब 12 एकड़ में खड़ी मूंगफली व धान की फसल जल मग्न हो गई । किसानों ने बताया कि रात माइनर टूट गई जिससे उनकी फसल जल मग्न हो गई और जिन किसानों की बारी आगे है उनके खेत सूखे ही रह गए। सिंचाई विभाग द्वारा पीछे से नहर को बंद करवा कर दरार को पाटने का काम शुरू किया जाएगा । ग्रामीणों का कहना है कि बार बार नहर टूटने से उनकी फसलें खराब हो जाती है इस फसल खराबे का मुआवजा दिया जाए ओर जिन किसानों की बारी थी उनमें सिंचाई नहीं हो पाई, उसकी भरपाई की जाए ।

Exit mobile version