Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फ्लाईओवर के मोड़ पर बाईक अनियंत्रित होने से 50 फीट नीचे गिरे 2 युवक- 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत, दूसरा गंभीर

हरियाणा के करनाल शहर में घोघड़ीपुर फ्लाईओवर से नीचे गिरे शहर के बांसो गेट निवासी 18 वर्षीय मानव की मौत हो गई है। हादसे में घायल दूसरे युवक की हालत अभी गंभीर हैं। हादसा रविवार देर रात को उस समय हुआ जब फ्लाईओवर के मोड़ पर बुलेट अनियंत्रित हो गई।

बुलेट फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई तो मानव पुल से नीचे गिर गया। जहां पर मानव गिरा, वहां पर पुल की उंचाई 50 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। मृतक मानव के शव का कल्पना चावला के शवगृह में पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि मानव तीन बहनों का इकलौता भाई था। जो अपनी दादी के पास बांसो गेट पर रहता था। उसकी तीनों बहनों भी उसके पास रहती हैं। उसकी मां जगाधरी में रहती हैं। बुजुर्ग महिला का जीने का लक्ष्य मानव ही था।

रविवार रात को मानव अपने दोस्त के साथ बुलेट पर घुमने गया था। उन्हें सूचना मिली कि अनियंत्रित होकर मानव की बुलेट फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई और नीचे गिर गई। राहगीरों ने मानव को अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मानव को मृत घोषित कर दिया।

सामान्य अस्पताल के डाॅ. कैलाश ने बताया कि जब यहां पर मानव को लेकर आए तो शरीर पूरा ठंडा पड़ चुका था। 50 फीट ऊंचाई से गिरने से युवक की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।

Exit mobile version