रोहतक के गांव सुनारिया में मंगलवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। 2 युवक एक महिला की डेड बॉडी बोरी में डालकर ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को शव के साथ दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर रस्सी के निशान हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।

मृतका महीरन का फोटो

मृतका की पहचान असम के कोकरा झार निवासी करीब 35 वर्षीय महीरन के रूप में हुई है। जो यहां सुनारिया में रहती थी और मेहनत मजदूरी करती थी। महिला को एक बेटी है, जो शादीशुदा है। मामले की सूचना महिला के परिवार वालों को दी गई है। पुलिस मामले को लेकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला सुनारिया में पिछले करीब 5-6 महीनों से रह रही थी। मृतका के साथ भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना निवासी प्रवीण भी रहता था। दोनों ही दोनों ही यहां पर मेहनत मजदूरी करने का काम करते थे और किराए के मकान में रहते थे।

भिवानी जिले के तिगड़ाना निवासी प्रवीण ने बताया कि उसने मृतका महीरन के साथ उसने कुछ महीने पहले मंदिर में शादी की थी। हालांकि महिला को पहली शादी के बाद एक बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी है। बेटी फिलहाल उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं मृतका महीरन अब प्रवीण के साथ ही रहती थी।

प्रवीण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महीरन ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उन्होंने देखा तो महीरन फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने नीचे उतारा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं मृतका के गले पर रस्सी के निशान भी हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे आत्महत्या के हैं या हत्या के।

पुलिस के समक्ष प्रवीण ने बताया कि महीरन की मौत के बाद उन्होंने शव को बोरी में डाल लिया। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल पर रखकर भिवानी के लिए चल पड़े। वे भिवानी के गांव तिगड़ाना जा रहे थे। जो प्रवीण का गांव है। जाते समय बीच रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

महिला के शव को रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखा गया है। जहां मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत का कारण क्या रहा। वहीं पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। ताकि तय तक पहुंचा जा सके।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को मामले की सूचना देकर बुलाया गया है। वहीं बाइक सवारों के अनुसार मृतका मेहनत मजदूरी करती थी और सुनारिया में ही रहती थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसलिए गंभीरता से जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। वहीं मृतका की बेटी आने के बाद उसके बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!