Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पीजीआई में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत:नई मॉर्च्युरी का बरसात में काम करते समय हादसा, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया

रोहतक के पीजीआईएमएस की नई मॉर्च्युरी का निर्माण करते समय बरसात में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पाकर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया।

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय अजय पुत्र पवन कुमार निवासी जुलाना जींद व 17 वर्षीय प्रवीण पुत्र अजीत निवासी जुलाना जींद के रूप में हुई। दोनों नई मॉर्च्युरी के निर्माण कार्य का काम कर रहे थे। बरसात के दौरान सीमेंट क्रेशर को मिलाने वाली मशीन में करंट आ गया, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई।

नई मॉर्च्युरी में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सीमेंट क्रेशर मशीन लगाई हुई है। बरसात के दौरान जब कर्मचारी मशीन में सीमेंट क्रेशर का मसाला बना रहे थे, उस दौरान मशीन में करंट आ गया, जिसके कारण दोनों हादसे का शिकार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पीजीआई थाना एसएचओ रौशन लाल ने बताया कि पीजीआई की नई मॉर्च्युरी में निर्माण कार्य के दौरान क्रेशर मशीन पर काम करते समय बरसात में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को डेड हाउस में रखवा दिया है। साथ ही उनके परिजनों को सूचना भेज दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version