Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे पटवारियों को बातचीत के लिए 2 को फिर बुलाया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी बैठक

दी पटवार एवम् कानूनगो एसोसिएशन आज लगातार 3 जनवरी से राज्य कार्यकारणी के आह्वान अनुसार धरना प्रदर्शन पर धरने के सातवे चरण के दूसरे दिन भी धरना सथल पर डटे रहे जिससे की फरवरी में शुरु होने वाली फसल रवी गिरदावरी धरने के कारण प्रभावित होगा जो कि रेवन्यू विभाग का पटवारियो द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों में से एक हैं क्योंकि आने वाले समय में किसानों द्वारा फसल बेचने का कार्य गिरदावरी बिना संभव नहीं है इसके अलावा धरने से सरकार के व आमजन के कार्यों में दिक्कत आ रही हैं जिस कारण आमजन की परेसानिया अब दिन प्रतिदिन और बढ़ रहीं है जिसकी जिम्मेदारी सरकार स्वयं हैं ।

इस मौका पर जिला के सभी पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे ।धरना प्रदर्शन के चलते तहसील में सारे काम ठप हो गए है भूमि से जुड़े कार्य व डॉमिशियल इनकॉम सर्टिफिकेट के कार्य ठप हो गए है आज तहसील कार्यालय में आमजन बहुत परेशान रहा रजिस्ट्री कार्य बहुत धीमा होने से राजस्व कोश में काफी हानि हुई जिसकी जिमेदार सरकार स्वयं हाेगी अगर सरकार हमारी जायज मांगों को नही मानती तो सरकार को इसका बहुत खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और यह सांकेतिक धरना राज्य कार्यकर्णी के आदेशों के अनुसार आगे भी बढ़ा सकता ह इस मौके पर समस्त जिला भर से सभी पटवारी और कानूनगो धरना सथल पर पुरजोर डटे रहे

Exit mobile version