Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए पहले दिन 2 नामांकन:CM सैनी ने दिल्ली में उम्मीदवारों पर मंथन किया

हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन की शुरुआत हो गई। ये प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी। हालांकि पानीपत नगर निगम में नामांकन 21 फरवरी से शुरू होने हैं। इसके लिए आवेदन का टाइम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।

पहले दिन सोनीपत में मेयर उपचुनाव को लेकर आजाद उम्मीदवार रमेश खत्री ने नामांकन भरा है। वहीं कैथल के कलायत में वार्ड नंबर 10 से संजय सिंगला ने नॉमिनेशन किया। इसके अलावा कहीं भी कोई नामांकन नहीं भरा गया।

करनाल डीसी उत्तम सिंह ने बताया है कि कल (12 फरवरी) की छुट्टी रहेगी, इसलिए कल भी कोई नामांकन नही लिया जाएगा।

इसी बीच CM नायब सैनी ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान नगर निकाय चुनावों को लेकर चर्चा हुई। सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी उपस्थित रहे। BJP ने मेयर और चेयरमैन के नामों के पैनल बना लिए हैं। एक पैनल में 3 से 5 नाम शामिल हैं। ये नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे।

Exit mobile version