Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कोरोना के 2 नए केस मिले:पंजाब में पिता से मिलने पहुंचा युवक भी पॉजिटिव; मास्क-सैनिटाइजेशन की एडवाइजरी जारी

हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2 नए केस मिले हैं। दोनों मरीजों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। गुरुग्राम में अब मरीजों की संख्या 8 हो गई है। वहीं प्रदेश में ये संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों मरीज पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और इनकी हाल ही में कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। केस बढ़ने के बाद मास्क और सैनिटाइजेशन को लेकर विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है।

उधर, पंजाब के फिरोजपुर में पिता से मिलने गया अंबाला का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। तबीयत बिगड़ने पर उसने टेस्ट कराया था।

गुरुग्राम के डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी रजलीवाल ने बताया कि सेक्टर 24 का 50 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया। ‌मरीज की स्थिति स्थिर है और वे घर पर आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के सोर्स की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा मरीज सेक्टर 48 में मिला है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसकी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और लक्षण हल्के हैं। वे घर पर निगरानी में है। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं।

पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को युवक कोरोना संक्रमित मिला। युवक अंबाला का रहने वाला है। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह अपने पिता से मिलने फिरोजपुर आया था। उसके पिता रेलवे में कार्यरत हैं। फिरोजपुर पहुंचने के बाद युवक की तबीयत खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने उसका टेस्ट कराया। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। युवक को होम आइसोलेशन में रखा है। उसका इलाज जारी है।

Exit mobile version