Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पहुंची 2 नई बस: 52 की बजाए हैं 59 सीटें, सोमवार को पासिंग के बाद मंगलवार से लम्बे रूटों पर दौड़ाने की तैयारी

रोहतक में नए लुक के 2 नई बसें पहुंच गई हैं, जानकारी के लिए आपको बता दें कुल 8 नई बसें मिलनी हैं जिनमें से 2 मिल गई, 2 आने वाली हैं और बाकी 4 बाद में मिलेंगी, आपको बता दें यह बसें आकार में सामान्य बसों के मुकाबले थोड़ी बड़ी हैंक्यों कि इन बसों में पहले के मुकाबले 7 सीटें ज्यादा दी गई हैं यानी इन बसों में 52 की जगह 59 सीटें हैं, जिन्हें सवारियों के बैठने की सुविधा के अनुसार बनाया गया है। इनकी अभी पासिंग होनी बकाया है। विभागीय स्तर पर इन नई बसों की शुरुआत लंबे रूटों से करने की तैयारी चल रही है।

सोमवार को पासिंग होने के बाद बसें मंगलवार से रूटों पर चलने की उम्मीद है। सरकार रोडवेज के बेडे में नई बसें शामिल कर रही है। इसलिए जिलों को नई बसें दी जा रही हैं, जिसकी प्रक्रिया कई दिनों से जारी है। गुरुग्राम में बसें तैयार हो रही हैं। रोहतक को कुल 8 नई बसें मिलनी हैं, जिनमें से 2 रोहतक पहुंच चुकी हैं। वहीं दो बसें गुरुग्राम में तैयार खड़ी हैं। कागजी कार्रवाई होने का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह दोनों बसें भी सप्ताहभर में रोहतक पहुंच जाएंगी। अन्य चार बसें बाद में मिलेंगी।

रोहतक डिपो में फिलहाल 192 बसें चल रही हैं। 146 बसें सामान्य स्कीम के तहत व 46 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं, जबकि रोहतक में 200 बसों की आवश्यकता है। दो नई बस मिलने के बाद इनकी संख्या 194 हो जाएगी। मंजूर हुई सभी नई बसें मिलने के बाद बसों की कमी पूरी हो जाएगी, जिसका यात्रियों को लाभ मिलेगा।

हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप रोहतक के मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि रोहतक दो नई बसें पहुंची हैं, जिनकी सोमवार को पासिंग हो जाएगी, उसके बाद बसों को मंगलवार से विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों को यात्रियों के सुविधाजनक सफर को देखते हुए बनाया गया है।

Exit mobile version