रोहतक पुलिस ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में युवक पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सीआईए-2 प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एमडीयू हट में गोली चली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गांव खेड़ी साध निवासी विक्की की शिकायत के आधार पर पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में पता चला कि विक्की 30 दिसंबर को एमडीयू में आया था। विक्की अपने दोस्त के साथ चाय पीने के लिए एमडीयू हट में गया था।

जब विक्की और हितेश वापस चलने लगे तो हितेश कार में बैठ गया। जब विक्की फोन सुनते हुए चलने लगा तो अंशुल, रोबिन, लव मलिक, राहुल और कई अन्य लड़के लाठी-डंडे और हथियार लेकर वहां आ गए।

उन्होंने विक्की को जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग शुरू कर दी। विक्की ने डर के मारे हॉस्टल में छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर और भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपी युवक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच सीआईए-2 प्रभारी एसआई सतीश को सौंपी गई। एएसआई कुलदीप के नेतृत्व में जांच के दौरान आरोपी रोबिन निवासी गांव मोखरा फिलहाल राम गोपाल कॉलोनी रोहतक और देव निवासी गांव गरनावठी को गिरफ्तार किया गया है। युवकों ने करीब 2 साल पहले हुए झगड़े की पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!