Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक बस स्टैंड से PGI के लिए आज से 2 लोकल बस शुरू ; हर 30 मिनट में चलेगी बस10 रुपए होगा किराया

रोहतक में रोडवेज बस स्टैंड से पीजीआई तक बस सेवा शुरू की जाएगी। लोकल बस 24 फरवरी से ही चलाई जाएगी। बसों का आवागमन सुबह 6 बजे से होगा। रात 10 बजे तक बसें पीजीआई से बस स्टैंड और बस स्टैंड से पीजीआई तक चलेगी। इस प्रकार से हर 30 मिनट के बाद बस सेवा रहेगी। बस का किराया 10 रुपए रहेगा।

नया बस स्टैंड से पीजीआई व पीजीआई से नया बस स्टैंड के लिए शुरू की जा रही बस सेवा के रूट तय किए हैं। नया बस स्टैंड से पीजीआई के लिए दो रूट निर्धारित किए हैं। नया बस स्टैंड से पीजीआई के लिए पहले रूट पर नया बस स्टैंड से शीला बाईपास, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, जाट कॉलेज, मेडिकल मोड़ होते हुए पीजीआई रहेगा। दूसरे रूट पर नया बस स्टैंड से सुखपुरा चौक, पुराना गोहाना अड्डा, सिविल अस्पताल, अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, लघु सचिवालय, बजरंग भवन, अशोका चौक, डी-पार्क, मेडिकल मोड़ होते हुए पीजीआई तक का रूट निर्धारित किया है।

पीजीआई से नया बस स्टैंड के लिए भी दो रूट तय किए हैं। प्रथम रूट में पीजीआई से मेडिकल मोड़, जाट कॉलेज, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, दिल्ली बाईपास, जाट भवन, शीला बाईपास से नया बस स्टैंड तक हाेगा। पीजीआई से मेडिकल मोड़, डी-पार्क, अशोका चौक, बजरंग भवन, लघु सचिवालय, सोनीपत स्टैंड, अंबेडकर चौक, सिविल अस्पताल, पुराना गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक से नया बस स्टैंड तक रूट तय किया है।

हाल ही में आमजन की बस स्टैंड से रोहतक तक लोकल बस सेवा उपलब्ध करवाने की मांग को रखी गई थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रोडवेज ने लोकल बस सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है।
– भारत भूषण गोगिया, जीएम, राेडवेज।

Exit mobile version