Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स का निजी करण नीति के तहत 4 अगस्त को 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन

रोहतक में आज हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ डिपो कमेटी की मीटिंग बस स्टैंड यूनियन कार्यालय में प्रधान हिम्मत राणा की अध्यक्षता में की गई। संचालन सचिव सतवीर मुंढाल ने किया प्रधान हिम्मत राणा ने ,बताया राज्य सरकार निजीकरण नीति के तहत 952 रूट परमिट देने जा रही है ,परंतु हम निजी करण नीति के तहत 952 रूट परमिट देने के खिलाफ 4 अगस्त को रोहतक डिपो में सांझा मोर्चा के बैनर नीचे 10 बजे से 12 बजे तक 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा स्टेज कैरिज परमिट संशोधित स्कीम 2017 के तहत प्राइवेट परमिट देने की पॉलिसी लाई जा रही है। यह पॉलिसी रोडवेज विभाग को सिकुड़ने हुए बर्बाद करने वाली है। इस इस संशोधित सकीम में सरकार की हजारों प्राइवेट रूट परमिट देने की योजना है, जिसकी संख्या असीमित है। शुरुआत में 952 रूट परमिट देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा रोहतक डिपो के बैनर तले 4 अगस्त को रोहतक डिपो में 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे मीटिंग में मुख्य रूप से सुमेर, जय कुमार दहिया ,रामभज ढाका ,विनोद दोहन, रामवीर हुड्डा ,सत्येंद्र हुड्डा ,राजपाल पुनिया यशपाल ,रणबीर दहिया ,नरेंद्र बखेता आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version