Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

4अगस्त को सभी बस डिपुयो पर 12:00 से 2:00 तक 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन : महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड नंबर 1342 संबंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शयोकंद प्रदेश महासचिव अमित महराणा सांझा मोर्चा सदस्य व डिपो प्रधान राजेश पंघाल ने जारी एक बयान में बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा स्टेज कैरिज परमिट संसोधित पॉलिसी 2017 के तहत प्राइवेट परमिट देने की पॉलिसी लाई जा रही है। यह पॉलिसी रोडवेज विभाग के लिए बहुत घातक है। इस पॉलिसी में प्राइवेट परमिटो देने की संख्या असीमित हैं। मार्ग की क्षमता अनुसार 952 मार्गो पर परमिट दिए जाएंगे।

सरकार की यह पॉलिसी जनविरोधी है यह पॉलिसी न तो विभाग हित में है और न हीं जनता के हित में है यह पॉलिसी केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए है इस पॉलिसी के आने से विभाग में भर्ती होने का इंतजार कर रहे युवाओं के रोजगार के अवसर भी खत्म हो जाएंगे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने इस पॉलिसी के विरोध करने का निर्णय लिया हैं।

अमित महराणा राज्य प्रधान महासचिव

4 अगस्त को सभी डिपुयो पर 12:00 से 2:00 तक 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। और महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी डिपो के साथियों से अपिल है की रोडवेज विभाग हित में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले होने वाले 4 अगस्त 2022 के विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर निजीकरण की पॉलिसी का मुंह तोड़ जवाब दें। हम सरकार से मांग करते हैं रोडवेज के बेड़े में जल्द से जल्द 5000 नई बसें शामिल की जाये। और कर्मचारियों की लंबित मांगे पूरी की जाए|

Exit mobile version