Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में बस स्टैंड पर 2 गुट भिड़े, ईंट-पत्थर चले:फेसबुक पर कमेंट को लेकर पथराव भी हुआ

करनाल में फेसबुक पर कमेंट को लेकर झगड़ा इतना बढ़ा कि 2 पक्षों में बस स्टैंड पर जमकर पथराव हो गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही लेकिन उन्हें नहीं रोक पाई। इंद्री बस स्टैंड पर हुए इस पथराव का वीडियो अब सामने आया है।

जिसमें देख रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दोनों ही पक्ष नहीं माने। यहां तक की आपस में झगड़ते हुए वह HDFC बैंक के अंदर तक घुस गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। मामले की जांच की जा रही है।

इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार यह वीडियो 4-5 दिन पुराना है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके बीच फेसबुक पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को 3-4 बार थाने बुलाया, लेकिन वे आने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका आपस में ही मामला सुलझ गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि किसी पक्ष से शिकायत मिलती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version