रोहतक में दो युवती लापता होने का मामला सामने आया है। एक युवती उस समय लापता हो गई, जब वह अपने चचेरे भाई के घर पर गई हुई थी और वापस घर नहीं लौटी। इधर, दूसरी युवती रात को ही अपने घर गायब हो गई। दोनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको चार लड़के और चार लड़कियां हैं। उसकी सातवें नंबर की लड़की जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। वह रविवार को अपने चचेरे भाई के घर पर गई हुई थी। लेकिन अपने चचेरे भाई के घर से वापस नहीं लौटी।
जब काफी समय तक युवती घर नहीं आई तो परिवार वालों को भी चिंता हुई। उन्होंने उसकी तालाश की तो उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
रोहतक निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 18 वर्षीय बेटी रात को घर से कहीं चली गई। रात को उसकी बेटी घर पर ही थी और सब ठीक था। लेकिन जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। जब युवती का कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा तो इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।
