रोहतक में महिला समेत 2 युवती संदिग्ध हालत में गायब हो गई। एक युवती कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। वहीं दूसरी युवती घर से ही गायब हो गई। इधर, रोहतक अपने मायके से झज्जर स्थित ससुराल जाने के लिए निकली महिला भी लापता हो गई। तीनों के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 19 वर्षीय बहन घर पर थी। घर से अचानक बिना बताए वह कहीं चली गई। जब उसकी बहन नहीं मिली तो अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
रोहतक निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एक लड़का और एक लड़की है। उसकी लड़की रोहतक के किशोरी कॉलेज में पढ़ती है। वह सुबह घर से कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं गई। आसपास ढूंढने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
झज्जर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रोहतक में हुई है। उसके 2 लड़के भी हैं और उसकी पत्नी करीब 20-25 दिन पहले मायके आई थी। मायके से वापस ससुराल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन ससुराल में नहीं पहुंची। इसके बाद रिश्तेदारियों में भी पता किया तो कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

