Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नशा करने के लिए दो दोस्तों ने पानीपत से बाइक चुराई, रोहतक में बेचने आए तो चेकिंग में धरे

नशा करने के लिए दो दोस्तों ने पानीपत से बाइक चोरी करने के बाद रोहतक बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान पुरानी सब्जी मंडी थाने की टीम ने युवकों को फतेहपुरी कॉलोनी के पास पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, दाेनाें काे अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया।

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों की सूचना मिलने पर पुलिस ने फतेहपुरी कॉलोनी के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दाैरान बाइक पर दो युवकाें काे राेक लिया। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वो दिखा नहीं पाए। पकड़े गए युवकाें में गढ़ी मोहल्ला निवासी दीपक व भिवानी के शास्त्री नगर निवासी राहुल है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक नशे के आदी हैं। दीपक पानीपत में अपनी बुआ के घर गया हुआ था।

Exit mobile version