Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 2 की हुई मौत: एक में मालगाड़ी के आगे अधेड़ ने लगाई छलांग और दूसरा निंदाना गांव के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

रोहतक के सांपला इस्माइला निवासी मलकित ने इस्माइला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बहादुरगढ़ जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बहादुरगढ़ पुलिस ने बताया कि मलकित मूलरूप से पंजाब के जिला ​पटियाला के गांव अकेड़ी का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 52 साल थी। मृतक के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। वह इस्माइला निवासी धर्मवीर के पास रहता था।

रोहतक के महम में152 डी स्थित निंदाना गांव के पास ट्रक की टक्कर से हिसार के कोथ खुर्द गांव के अनिल की मौत हो गई। मृतक के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि अनिल परिवार के साथ अलग रहता था। पीड़ित ने बताया कि वह घर पर था। तभी सूचना मिली कि अनिल, गुरनाम और कृष्ण का निंदाना के पास एक्सीडेंट हो गया है।

महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version