हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 27 जुलाई को रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्‌टी रखनी होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा को लेकर कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो अधिकारी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें वापस बुला लिया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक लाने और ले जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलेगी। महिला कैंडिडेट्स के परिवार का एक सदस्य भी मुफ्त में उनके साथ यात्रा कर पाएगा। परिवहन विभाग द्वारा सुबह के सत्र के लिए 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे तक कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा, एग्जाम सेंटरों के निकटतम पॉइंट तक फ्री शटल बस सेवा भी मिलेगी। इसके लिए रोजाना लगभग 9 हजार साधारण बसें प्रयोग में लाई जाएंगी। कैंडिडेट परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/ पर अपनी डिटेल भरकर सीट की एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि एग्जाम के चलते 2 दिन परिवहन सुविधा बहुत कम रहेगी। इसलिए इन 2 दिनों में लोग जरूरी कार्य के चलते ही यात्रा करें, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

CET एग्जाम को लेकर मंगलवार (15 जुलाई) को CM नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने अधिकारियों से मीटिंग की थी। उन्होंने सभी एग्जाम सेंटरों पर कड़ी सिक्योरिटी करने और दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम सेंटर पर छोड़ने के लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि एग्जाम सेंटरों में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं ले जा सकेगा।

खुल्लर ने निर्देश दिए कि 26 व 27 जुलाई को जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। यदि किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश दिया गया है तो उसे भी कैंसिल किया जाए। कमीशन की गाइडलाइंस का पालन किया जाए।

मुख्य प्रधान सचिव ने कहा कि जिलों में बने एग्जाम सेंटरों पर परीक्षार्थियों को निर्धारित समयावधि में पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी जिलों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिलेवार सुविधा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। यदि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी आती है तो वो उस नंबर पर संपर्क कर सकेगा। उन्होंने इन नंबरों को जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने जिलों में एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण करें। यदि वहां किसी भी प्रकार की कमी है तो समय पर उस कमी को दूर किया जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!