Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 2 दिन हीटवेव:मौसम विभाग का अलर्ट, ​​​​​​​27 से बदलेगा मौसम, 30 जून तक हो जाएगी मानसून की एंट्री

उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में काफी गिरावट देखने को मिली थी। भीषण गर्मी से तप रहे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के कुछ हिस्सों में भी तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री की गिरावट आई। अब 2-3 दिन से निकल रही धूप के बाद एक बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है।

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में 27 जून के बाद बारिश के आसार हैं। 30 जून तक इन राज्यों में मानसून आ जाएगा। ऐसे में 4-5 दिन लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है। उम्मीद है कि उसके बाद बारिश होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

हरियाणा के 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा गर्मी अधिक पड़ेगी, 20 से 30 किलोमीटर स्पीड से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है।रविवार को भिवानी जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में दिन के साथ ही रात के तापमान में में भी बढ़ोतरी हुई है। हिसार में न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है।

प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।

Exit mobile version