Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाशों को गोली लगी:तीसरे ने सरेंडर किया; पंजाब से बड़ी वारदात की फिराक में आए

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर गांव जिरबड़ी के आस-पास देर रात CIA-1 की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा बदमाश सुरक्षित है। घायल दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीसरा आरोपी घरौंडा जिला करनाल का रहने वाला बताया जा रहा है जोकि सुरक्षित है। दोनों घायल आरोपी  कपूरथला पंजाब के रहने वाले  है।

बता दें कि इन बदमाशों पर क्या मामले हैं, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने इस मुठभेड़ से जुड़ी अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान दिया है।

Exit mobile version