Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के महम में 2 बच्चों कीतालाब में डूबने से हुई मौत:दोनों तीसरी कक्षा में पढ़ते थे; स्कूल से लौट कर नहाने गए थे

रोहतक के महम क्षेत्र के मदीना गिंधरान गांव के जलघर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे तीसरी कक्षा में पढ़ते थे।एक बच्चा मदीना गांव का ही लगभग 8 वर्षीय आदि और दूसरा बच्चा बिहार से आकर कई दिनों से गांव में किराए पर रह रहे बिहार निवासी लगभग आदित्य बताया गया है।

आदि के दादा जयभगवान ने बताया कि ये बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर की बजाय सीधे गिरावड रोड पर स्थित जलघर में नहाने के लिए चले गए। उन्होंने बताया कि जलघर में से कोई ग्रामीण गुजर रहा था। उसने टैंक के पास कपड़े उतरे दिखाई दिए तो उसने जब जलघर के टैंक की ओर देखा तो एक बच्चा पानी पर तैर रहा था। जब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। दोनों बच्चों की उस समय तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने दोनों बच्चों के फोटो सोशल मीडिया पर शिनाख्त के लिए डाले। लगभग आठ बजे दोनों बच्चों की शिनाख्त हो पाई है। दोनों को पोस्ट मार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों के शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं थे। समझा जा रहा है की इनकी मौत डूबने से हुई होगी। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Exit mobile version